Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

 

नोएडा के थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन स्नेचिंग करने के आरोप में 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों में चतुरानन्द पाण्डेय उर्फ रोनी और जतिन सिंह पुत्र शामिल है। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को चोरी की फिराक में घूमते हुए जूबिलेंट पार्क के पास सेक्टर-58 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से चोरी और स्नेचिंग के 17 मोबाइल फोन, ₹1500/- नकद, घटना में प्रयुक्त चोरी की 1 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (रजि0नं0-HR06AK8165) और चाकू (अभियुक्त जतिन सिंह) बरामद किया गया है।

कुछ दिनों पूर्व दे चुके है, स्नेचिंग की घटना को अंजाम।

एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्र के अनुसार दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो चोरी की मोटरसाइकिल का उपयोग कर राह चलते व्यक्तियों से मोबाइल फोन स्नेचिंग एवं चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 05.10.2026 को उनके द्वारा सेक्टर-56 से एक iPhone 15 तथा सेक्टर-62 से एक Samsung Galaxy S26 मोबाइल फोन छिना था। उक्त घटनाओं के संबंध में थाना सेक्टर-58 पर मु0अ0सं0-377/2026 धारा 304(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं0-352/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत हैं।

बरामद 17 मोबाइल फोनों के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि ये सभी मोबाइल फोन उन्होंने इसी चोरी की मोटरसाइकिल का प्रयोग कर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चोरी/स्नेचिंग किए थे। अभियुक्त चोरी/स्नेचिंग के मोबाइल फोन बेचकर मिलने वाले पैसों को आपस में बांट लेते थे तथा उसे अपने व्यक्तिगत खर्चों एवं शौक-मौज पर व्यय करते थे।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।

Ghaziabad News:छठ पूजा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।