लखनऊ उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा शिक्षकों की वेकेंसी निकली गई है। आयोग ने TGT के 17,735 पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है।
जानकारी के अनुसार इन पदों पर चयनित शिक्षकों की नियुक्ति प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में की जाएगी।
विज्ञापन की प्रमुख जानकारी निम्न प्रकार है।
कुल पद: 17,735
विज्ञापन संख्या: 07/2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 अक्टूबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 23 नवंबर 2026
आवेदन में संशोधन: 26 नवंबर 2026 तक
परीक्षा की तारीख: 23 और 24 दिसंबर 2026
अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य किया गया है। अभ्यर्थी पहले OTR पूरा करेंगे, इसके बाद ही TGT भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।