किसान और मज़दूर के हक़ की लड़ाई लडता रहेगा संगठन:चौधरी महेश सिंह तंवर
गौतम बुद्ध नगर आज नोएडा में भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारी और सदस्यों को संगठन में शामिल किया गया। नए सदस्यों का स्वागत कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान फरीद अहमद को अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ बनाया गया।
राम बाबू को कार्यकारिणी सदस्य, नोएडा महानगर की ज़िम्मेदारी दी गई ।
मोहम्मद इस्तकार को सक्रिय कार्यकर्ता, गौतम बुद्ध नगर के रूप में शामिल किया गया।
इसके साथ ही कई अन्य लोगों ने भी भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया और संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।
सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी महेश सिंह तंवर ने कहा कि,भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) किसानों और मजदूरों की आवाज़ है। समाज के अन्नदाता और मेहनतकश वर्ग के खिलाफ हो रहे किसी भी अत्याचार या अन्याय को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन हमेशा किसानों और मज़दूरों के हक़ व सम्मान की लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ उनके आगे डटकर खड़ा रहा है, और आगे भी खड़ा रहेगा। हमारा एक-एक कार्यकर्ता पीड़ित और शोषित वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए चौबीसों घंटे तत्पर है।
मंडल अध्यक्ष चौधरी संदीप गुर्जर एवं उपस्थित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और अन्याय के खिलाफ मुखर रहने का आह्वान किया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष चौ. महेश सिंह तंवर, मेरठ मंडल अध्यक्ष चौ. संदीप गुर्जर, नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ. रोहतास, हापुड़ जिला अध्यक्ष चौ. यशपाल भाटी तथा जिला उपाध्यक्ष चौ. विजय पाल भाटी, मीडिया प्रभारी अशरफ सैफी और पत्रकार जावेद अली उपस्थित रहे। इसके अलावा साजिद हुसैन, सतीश तंवर, आशीष बटार सहित भारी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।