जिलाधिकारी दीपक मीणा ने की जनसुनवाई, शिकायतों के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

 

गाजियाबाद जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा प्रतिदिन अपने कार्यालय मे लोगों की समस्या सुनी जाती है।प्रतिदिन की भांति आज भी जनसुनवाई की गई,इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें व आवेदन प्राप्त हुए। शिकायतों में मुख्य रूप से जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, जीडीए, नगर निगम तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और सम्बंधित अधिकारियों को समाधान के लिए आदेश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का शीघ्र, पारदर्शी एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं हो, बल्कि इसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निराकरण होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतकर्ताओं से संवेदनशीलता के साथ बात करें तथा समय से समस्या का समाधान करें।इस मौके पर एडीएम एफ.आर सौरभ भट्ट उपस्थित और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

नोएडा,मेडिकल स्टोर में लगी आग,5 लाख का माल जलकर हुआ खाक।

आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च।

ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।