बाप-बेटे ने बनाई थी लूट कंपनी, पुलिस मुठभेड़ मे बेटे को लगी गोली 

 

गाज़ियाबाद बीती रात थाना मुरादनगर पुलिस द्वारा पेरिफेरल अंडरपास पर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान 2 बाइक सवार दुहाई गाँव की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया लेकिन अभियुक्त रुकने के स्थान पर मोटरसाइकिल को कन्नौजा रोड की तरफ तेजी से भगाने लगा। तभी उसकी मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई। पुलिस द्वारा उन्हें पकड़ने का प्रयास करते वक्त अपने को घिरता देख एक अभियुक्त ने पुलिस पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही करते हुए फायर किया गया। इस दौरान एक अभियुक्त उमर के पैर मे गोली लगी, जिससे अभियुक्त घायल होकर नीचे गिर गया। पुलिस द्वारा मौके से अभियुक्त उमर को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमंचा,कारतूस और एक जोड़ी कान के कुंडल बरामद किए गए है। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया गया है। कंबिग के दौरान उमर के पिता और दूसरे अभियुक्त शाहिद को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपि नगायच के अनुसार पूछताछ मे उमर ने बताया कि, मैं और मेरे पिता शाहिद मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे।गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि 2 जुलाई को मुरादनगर क्षेत्र मे एक महिला से कुंडल छीने थे। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों का पूर्व मे भी आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों अभियुक्तों उमर और शाहिद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।