नोएडा पुलिस द्वारा फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से भारी मात्रा मे फर्जी मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेटऔर अन्य सामान बरामद

 

नोएडा थाना फेस 1 पुलिस द्वारा फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन दोनों को जल बोर्ड आफिस सैक्टर-1 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार ये अभियुक्त बेरोजगार व परीक्षा में फेल तथा नौकरी की आयु पार कर देने वाले लोगो की विगत वर्ष की फर्जी मार्कशीट व अन्य शैक्षिक प्रमाण पत्र बनाते थे। यह अलग अलग विश्वविद्यालय/बोर्ड से सम्बद्ध होने का दवा करके ग्राहकों को फसाने का काम करते थे। ये गिरोह मार्केशीट में ग्राहक की इच्छा अनुसार उसकी आयु तथा प्राप्त अंक तथा प्रतिशत अंकित कर ग्राहक को देते थे । फ़र्ज़ी दस्तावेज बनाने के लिए ये लोग गूगल से डाटा प्राप्त करते थे। ग्राहक इन फर्जी मार्कशीट और अन्य दस्तावेज़ों का इस्तेमाल नौकरी पाने तथा अन्य अपने स्वार्थ पूरा करने के लिये करते थे।

इन फर्जी मार्कशीट आदि के बदले ग्राहको से 80 हजार से 2 लाख रूपये तक वसूल लेते थे। पुलिस द्वारा इस गिरोह के दो सदस्य अभिमन्यु गुप्ता और धर्मेन्द्र गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।

बरामद किए गए सामान का विवरण

66फर्जी मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेटफ,मोहर इंकपैड़,लैपटाप,प्रिंटर,फोन लैंण्डलाईन,चैक बुक ,कैश डिपोजिट स्लिप, बैक पास बुक,रसीद बुक,ए.टी.एम कार्ड,क्रेडिट कार्ड, मोबाईल फोन, मोबाइल सिम कार्ड आदि सामान बरामद हुआ है।

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।