गाज़ियाबाद, तहसील दिवस मे कुल 143 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 11 का निस्तारण

 

गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। महीने के प्रथम व तृतीय शनिवार हो सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया जाता है।जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 39 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 6 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का समय से निस्तारण किया जाए।

एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह की अध्यक्षता में मोदीनगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर, 4 शिकायतों का निरस्तारण किया गया।

एडीएम एफ/आर सौरभ भट्ट की अध्यक्षता में लोनी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 59 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 2 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

नोएडा,मेडिकल स्टोर में लगी आग,5 लाख का माल जलकर हुआ खाक।

आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च।

ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।