नोएडा पुलिस कमिशनर द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त तेवर दिखाते हुए कड़ी कार्रवाई की गई है। लक्ष्मी सिंह द्वारा 6 चौकी प्रभारियों को सस्पेंड किया है। कई चौकी प्रभारी को चेतावनी और कारण बताओं नोटिस दिया गया है, वहीं कई थाना प्रभारी का स्थानांतरण किया गया है।
इनको किया गया है, सस्पेंड।
1-चौकी प्रभारी मोरना थाना सेक्टर-24, नोएडा।
2-चौकी प्रभारी ओखला थाना सेक्टर-126 नोएडा।
3-चौकी प्रभारी जुनपथ थाना सूरजपुर सेन्ट्रल नोएडा।
4-चौकी प्रभारी घंघोला थाना कासना ग्रेटर नोएडा।
5-चौकी प्रभारी ककराला थाना फेस-2, सेन्ट्रल नोएडा।
6-चौकी प्रभारी एन.पी.एक्स. थाना नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा।
इनको दी चेतावनी और कारण बताओ नोटिस।
पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारी दनकौर, रबूपुरा, नॉलेज पार्क व ईकोटेक तीन के प्रभारी को कार्यों में सुधार लाने की कड़ी चेतावनी देते हुए उन्हें कारण बताओं नोटिस दिया है।
इनको किया गया है अटैच।
नोएडा की पुलिस कमिश्नर ने थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह को विधि व न्याय, नवीन आपराधिक कानूनों तथा विभागीय नियमों व अन्य कार्यों के लिए आरटीसी,थाना नॉलेज पार्क के थानाध्यक्ष विपिन कुमार को मुख्यालय से संबंध किया गया है।