पुलिस भर्ती में फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पहुंची युवती,पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज किया मुकदमा।

 

सहारनपुर यूपी के सहारनपुर में बीते शनिवार एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यह घटना अपने आप में काफी दिलचस्प है और विवादास्पद भी है। दरअसल सहारनपुर में पुलिस भर्ती चल रही थी तभी एक युवती फर्जी नियुक्ति पत्र के साथ वहां पर पहुंच गई। वहां मौजूद अधिकारियों को जब शक हुआ तो उन्होंने युवती से पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि उसने किसी और के नियुक्ति पत्र को अपने नाम से एडिट किया है, और वह उसी एडिट किया नियुक्ति पत्र को लेकर आई थी।

जानकारी के अनुसार यूपी के सहारनपुर में पुलिस के आरक्षी पदों की जॉइनिंग चल रही थी, तभी वहां पर आगरा से एक युवती अपना जॉइनिंग लेटर लेकर आई। आरोपी का नाम मीनाक्षी है। दरअसल वह किसी और का नियुक्ति पत्र अपने नाम से एडिट करके लाई थी। उसे लगा था कि, वह पकड़ी नहीं जाएगी और उसकी नौकरी लग जाएगी।

पुलिस को उसे पर तब शक हुआ जब मीनाक्षी नाम की छठी अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेकर पहुंच गई। जबकि मीनाक्षी नाम से केवल पांच नियुक्ति पत्र ही आने थे। मीनाक्षी नाम की सिर्फ पांच अभ्यर्थी थी। सहारनपुर पुलिस ने सदर कोतवाली में आरोपी युवती के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है, और उसे जेल भेजा जा रहा है।

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।