प्राइवेट एप से लोन लेने वालों के साथ करते थे ठगी,6 अभियुक्त गिरफ्तार।

नोएडा के थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा प्राइवेट एप से लोन लेने वाले व्यक्तियों के साथ धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। जानकारी के अनुसार ये लोग अपने व म्यूल बैंक खातों में धनराशि डलवाकर साइबर ठगी करते थे। पुलिस द्वारा इस मामले में वाले 6 साइबर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्तो द्वारा प्राइवेट एप से लोन लेने वाले व्यक्तियों को वीडियो कॉल कर UPI, QR कोड के माध्यम से धनराशि प्राप्त की जाती थी तथा मोर्फ,एडिट न्यूड फोटो भेजकर भुगतान करने हेतु ब्लेकमेल किया जाता था। अभियुक्तों द्वारा धमकी देकर बैंक खातों में धनराशि डलवाई जाती थी। अभियुक्तों के मोबाइल फोन में Binance App, WhatsApp एवं Telegram आदि एप पाए गए तथा USDT के माध्यम से धनराशि के लेन-देन से संबंधित डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए। जानकारी के अनुसार अभियुक्तों द्वारा अब तक 25 लाख रुपये की धनराशि धोखाधड़ी कर प्राप्त की गई है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में निशान्त कुमार, अनीस अली, आदित्य, पंकज कुमार निक्की शर्मा और शिवा शर्मा शामिल है। इन सभी अभियुक्तों को पुलिस द्वारा सेक्टर-141 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन, एटीएम/डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस,पासबुक,पर्स व कुछ नकदी बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार इनके खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज़ है NCRP पोर्टल पर 5 शिकायते (उत्तर प्रदेश-1, पंजाब-1,गुजरात-1, महाराष्ट्र-2) दर्ज हैं।

Related posts

ड्रग तस्करी के आरोप मे 2 विदेशी अभियुक्त गिरफ्तार,50 लाख का ड्रग्स बरामद।

जेवर में 2 करोड़ की लागत से बनेगी आधुनिक गौशाला, भूमि पूजन संपन्न।

कसना पुलिस द्वारा दहेज हत्या मामले में वांछित पति गिरफ्तार।