चोर समझकर युवक को पीट डाला,उपचार के दौरान मौत,पुलिस ने 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस ने चोरी के शक में मारपीट कर हत्या करने वाले 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार 31 अगस्त की रात ग्राम हरौला सेक्टर-5 स्थित किराए के मकान में अज्ञात व्यक्ति दिखाई दिया। मकान में रहने वाले अभियुक्तों में से कोई उसे नहीं पहचानता था, तो चोर समझकर मारपीट कर दी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक को को परिचितों ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सेक्टर-39 में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस द्वारा 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में संतोष कुमार मंडल, करण कुमार मंडल, सुरेश मंडल, रोनक कुमार मंडल, निखिल उर्फ ब्रेवो

शामिल है। सभी वर्तमान में हरौला, सेक्टर-5, नोएडा में किराए पर रहते थे।

मामले में थाना फेस-1 पर मु0अ0सं0 475/2026 धारा 191(2)/190/103(1)/351(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

ड्रग तस्करी के आरोप मे 2 विदेशी अभियुक्त गिरफ्तार,50 लाख का ड्रग्स बरामद।

जेवर में 2 करोड़ की लागत से बनेगी आधुनिक गौशाला, भूमि पूजन संपन्न।

कसना पुलिस द्वारा दहेज हत्या मामले में वांछित पति गिरफ्तार।