ग्रेटर नोएडा थाना इकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा 31अगस्त को मैनुअल इंटेलिजेंस की सहायता से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त पर अपनी पत्नी को दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त रणजीत उर्फ रियांश उर्फ गम्भीरा को ग्राम लुक्सर से गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार विगत दिनांक 4 अप्रेल 2026 को ग्राम लुक्सर में अभियुक्त की पत्नी गोमती ने दहेज की मांग से तंग आकर फांसी लगा ली थी। मृतका के परिजनों की शिकायत पर थाना इकोटेक प्रथम पर मामला दर्ज़ किया गया था। उक्त मामले में अभियुक्त पिछले 4 महीने से वांछित चल रहा था।