NCR NEWS

कंस्ट्रक्शन साईटस पर करते थे चोरी, पुलिस मुठभेड़ में 1 अभियुक्त को लगी गोली, 3अभियुक्त गिरफ्तार

 

नोएडा आज नोएडा पुलिस द्वारा कंस्ट्रक्शन साईटस पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त निर्माणाधीन साइटो से निर्माण कार्य मे उपयोग होने वाली कीमती सामग्री की चोरी करते थे। थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा एन.एस.ई.जैड तिराहे पर चैकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक बोलेरो पिकअप वाहन को रुकने का इशारा किया गया, जिस पर बोलेरो पिकअप में सवार व्यक्ति रुकने के बजाय भगाने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। बदमाशो द्वारा स्वयं को घिरता हुआ देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त को गोली लग गई। गोली लगने से घायल हुए अभियुक्त की पहचान बिहार निवासी बबलू उर्फ अजय के रूप मे हुई है। अभियुक्त वर्तमान मे ग्राम भंगेल, थाना फेस 2 मे रहता है। अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए है। गिरफ्तार अभियुक्त के 2 अन्य साथी जाहर और इब्राहिम को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तो के कब्जे से 22 चोरी के प्रोप जैक सैटरिंग पाईप, घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो पिकअप रजि. न. DL1LAB9814 व 2 अवैध चाकू बरामद हुए है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है।

Related posts

गौतमबुद्धनगर पुलिस के 7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त एसएसपी ने दी ससम्मान विदाई

firstopinion

नोएडा में बनेगा डियर पार्क, अगले साल अक्टूबर तक काम हो जाएगा पूरा।

First Opinion News

मीडिया क्लब अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने की रक्षामंत्री से मुलाक़ात, पत्रकारों की सुरक्षा और अन्य मुद्दों को लेकर हुई बातचीत

First Opinion News

Leave a Comment