नोएडा आज ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों ने नोएडा सेक्टर 14 पर डीसीपी ट्रैफिक लाखन सिंह यादव , एसीपी ट्रैफिक राजीव कुमार गुप्ता, एसीपी ट्रैफिक प्रवीन रंजन ट्रैफिक व परिवहन विभाग से एआरटीओ सियाराम वर्मा प्रशासन, एआरटीओ उदित नारायण पांडे एनफोर्समेंट विभाग के साथ मिलकर ऑटो चालकों की 8 सूत्रीय मांगों को लेकर वार्ता की। वार्ता में सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई सभी अधिकारियों ने मांगों को जायज बताया। 20 हजार प्राइवेट बाइक (जोकि बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन ,सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन ,सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन, ओखला बर्ड सैंक्चुअरी मेट्रो स्टेशन, सेक्टर 62 मेट्रो स्टेशन) पांच केंद्रों पर संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। पूरे गौतम बुध नगर में अभियान चलाकर प्राइवेट बाइक को हटाया जाएगा।
ऑटो स्टैंड के लिए नोएडा प्राधिकरण से सिफारिश की जाएगी, डी पार्क में सीज गाड़ियां की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सिपाहियों की तैनाती की जाएगी, ट्रैफिक पुलिस ऑनलाइन कागज चेक करने के बाद ही वाहन सीज़ करेगा। भारतीय किसान यूनियन भानु के परिवहन मंत्री व ऑटो यूनियन के अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश गुर्जर ने कहा कि,गौतम बुद्ध नगर मे एक जिला एक परमिट का नियम लागू किया जाए। एआरटीओ डाक्टर सियाराम वर्मा ने इस विषय मे शासन से बात करने का आश्वासन दिया है। भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि कहीं भी ग़रीब मज़दूर किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। आज की हमारी वार्ता सकारात्मक रही और कहा कि रोड पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए नए ई ऑटो, ई रिक्शा के रजिस्ट्रेशन पर जल्दी प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से ठाकुर सुधीर , उमेश पाल, शीशपाल, नरेंद्र सिंह, वीपी सिंह, गोविंद मंडल, मनोज यादव, नाहर सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे ।
