NCR NEWS

ग्रेटर नोएडा मे पकडे गए 2 मुन्नाभाई, दूसरे के नाम पर देने आए थे परीक्षा

 

 

ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा 2 मुन्नाभाई को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार ये लोग फ़र्ज़ी एडमिट कार्ड के जरिए दूसरे के नाम पर परीक्षा देने आए थे। नॉलेजपार्क पुलिस द्वारा धोखाधडी कर दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा देने व सहायता करने के आरोप मे 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इन अभियुक्तों के कब्ज़े से फर्जी एडमिड कार्ड व आधार कार्ड बरामद बरामद हुए है। ये अभियुक्त असली एडमिट कार्ड को एडिट करके अपना नाम और फोटो लगाकर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आए थे। परीक्षा केंद्र पर इन अभियुक्तों पर संदेह होने पर पुलिस द्वारा इनसे कड़ाई से पूछताछ की तो इन्होने पूरी कहानी बता दी।

थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा नोलेज पार्क 3 स्तिथ एक निजी इंस्टीट्यूट से प्रशांत और मनीष गोस्वामी को फर्जी एडमिड कार्ड व आधार कार्ड सहित गिरफ्तार किया गया है। ये अभियुक्त पैसे लेकर दूसरों के स्थान पर परीक्षा देने आए थे, और संदेह होने पर पकडे गए।

Related posts

यूपी पुलिस में 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के एसपी बदले।

First Opinion News

नोएडा सेक्टर 53 मारपीट मामले में पुलिस कमीशनर ने एस.एच.ओ और चौकी इंचार्ज को किया निलंबित

First Opinion News

जेवर नवनिर्मित राजकीय कन्या महाविद्यालय मे इसी सत्र से हो सकता है,दाखिला शुरू।

First Opinion News

Leave a Comment