NCR NEWS

नोएडा पुलिस द्वारा ग्रांइडर डेटिंग ऐप के जरिए धोखाधडी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 4अभियुक्त गिरफ्तार

 

नोएडा पुलिस द्वारा ग्रांइडर गे डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगो के साथ धोखाधडी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। थाना सैक्टर 24 पुलिस द्वारा दिनांक 15 जुलाई को मदर डेयरी सैक्टर 11 चौराहे पर चैकिंग के दौरान दो मोटरसाईकिल पर सवार चार अभियुक्तों अरबाज,विशाल, उसमान, हिमाँशु को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त ग्रांइडर गे डेटिंग ऐप के माध्यम से फर्जी प्रोफाईल बनाकर समलैंगिक लडको से दोस्ती करते है,और उनको सुनसान जगह पर मिलने के लिए बुलाते और उनके दूसरे साथी मौके का लाभ उठाकर सम्बन्धित व्यक्ति के मोबाईल, पर्स, नगदी व अन्य कीमती सामान छीनकर चले जाते थे। अभियुक्तगण मोबाईल व अन्य सामान को राह चलते राहगीरो को सस्ते दामो में बेच देते थे, और उनसे जो पैसे मिलते है उनको खर्च कर देते थे।

डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद के अनुसार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि, हम चारो गिरोह बनाकर नोएडा, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। हमारे गैंग का लीडर विशाल है। हम चारो लोगो में बस विशाल ही 11वीं क्लास तक पढा हुआ है, बाकि तीनो लोग अनपढ है। हम चारो लोग नशा करने के लिये पार्क में मिलते रहते थे और वही हम लोगो ने इस ऐप के माध्यम से लोगो के साथ धोखाधडी करने की योजना बनायी थी। जो दोनो मोटरसाईकिल टीवीएस राइडर व स्पलैण्डर हमारे से बरामद हुई है उन पर लिखा नम्बर फर्जी है। हम लोग कहीं पकडे ना जाये इस डर से फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चलते थे। पकडे जाने से बचने के लिये मोटरसाईकिल का इंजन नम्बर व चेसिस नम्बर को मिटा देते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध शस्त्र, फर्जी नम्बर प्लेट लगी मोटरसाईकिल,नकदी और कुछ मोबाईल फोन बरामद की गई है। अभियुक्तों द्वारा बीती 9 जुलाई को एक लडके को सैक्टर 34 नोएडा के क्षेत्र में उक्त ऐप के माध्यम से फसायाँ था, औऱ उससे 25000 रुपये व दो मोबाइल (एक मोबाइल वीवो व दूसरा मोबाइल मोटोरोला) छीन लिए थे। बरामद दोनो मोबाइल सैक्टर 34 की घटना के है, बाकी पैसे हमारी मौज मस्ती मे खर्च हो गये है।

अभियुक्तों द्वारा पूर्व मे भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा चूका है। जानकारी के अनुसार 10 जुलाई सैक्टर 15 नोएडा, 11 जुलाई को सैक्टर 11 नोएडा मे मोबाईल फोन छीन छीनने की इसी तरह की वारदात को अंजाम देकर चुके है।

Related posts

नोएडा पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 15 दोपहिया वाहन बरामद।

First Opinion News

शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी से 1.13 करोड़ की ठगी।

First Opinion News

सीमा परिहार बनी भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष,2027 विधानसभा चुनाव पर नज़र

First Opinion News

Leave a Comment