नोएडा प्राधिकरण की 223वीं बोर्ड बैठक में टाटा प्रोजेक्ट्स द्वारा किए जा रहे स्मार्ट LED स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट के समय विस्तार प्रस्ताव को अनुमोदन दे दिया है।
बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार टाटा प्रोजेक्ट्स को दिए गए कार्य।
नोएडा क्षेत्र में लगाई गईं 76,366 LED स्ट्रीट लाइट्स एवं प्राधिकरण की शेष लाइटों का स्मार्ट कंट्रोल पैनल से संचालन किया जाएगा।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर लक्स लेवल एन्हांसमेंट के अंतर्गत 1200 नई स्ट्रीट लाइटस लगाई जाएंगी।
एक्सप्रेसवे को सोलर पावर से ऊर्जीकृत किया जाएगा, जिसके तहत 2.4 मेगावाट का BESS (Battery Energy Storage System) लगाया जाएगा।
इसके साथ ही 5 ईवी बसें एवं 10 चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे।
टाटा प्रोजेक्ट्स द्वारा यह पूरा कार्य अगले 30 माह में पूरा किया जाएगा।
