National

‘2 स्टेट्स’ प्यार और शादी के बीच की मनोरंजक कहानी

meet-the-2-states-family-new-poster-1393497618-2states-family

मुंबई एजेंसी।  आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर की ‘2 स्टेट्स’ आज रिलीज हो गयी। फिल्म ‘2 स्टेट्स’ मशहूर भारतीय लेखक चेतन भगत के उपन्यास ‘2 स्टेट्स : द स्टोरी ऑफ माय मैरिज’ से प्रेरित है। फिल्म की कहानी एक ऐसे पंजाबी लड़के के इर्दगिर्द घूमती है, जिसे तमिलनाडु की लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म ‘2 स्टेट्स’ एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है। फिल्म में अर्जुन कपूर और आलिया ने रोमांटिक कपल का किरदार निभाया है 2 स्टेट्स’ नॉवेल दर्शकों को काफी पसंद आया। इसलिए फिल्म के निर्माताओं को उम्मीद है कि आज के युवाओं को यह फिल्म पसंद आएगी। वैसे, फिल्म की कहानी कहीं न कहीं युवाओं को अपनी तरफ आकर्षित जरूर करेगी
कहानी है कृष और अनन्या की। पंजाबी परिवार के कृष मल्होत्रा (अर्जुन कपूर) और तमिल परिवार की अनन्या (आलिया भट्ट) एक साथ मैनेजमेंट कॉलेज में साथ पढ़ते हैं। दोनों में प्यार होता है और दोनों शादी का फैसला कर लेते हैं। दोनों परिवार की रज़ामंदी से शादी करना चाहते हैं। नए ज़माने के कृष और अनन्या का मानना है कि उनके परिवार उनके फैसले में उनका साथ देंगे। लेकिन दोनों को अपनी-अपनी फैमिली को राजी करना आसान नहीं होगा। कृष को अपनी मां किरण (अमृता सिंह) से बेहद लगाव है। बचपन से कृष ने अपने पिता विक्रम (रॉनित रॉय) को अपनी मां के साथ झगड़ते और शराब के नशे में धुत ही देखा। यही वजह है कि कृष और उसके पापा के बीच की दूरियां लगातार बढ़ती ही गईं। कृष चाहता है कि वह अपनी मां की रजामंदी से शादी करे। वहीं, अनन्या को भी अपनी फैमिली की मर्जी के खिलाफ या भागकर शादी करना हरगिज गवारा नहीं।कृष को कि उसकी माँ अपनी बहू के रूप में एक तमिल लड़की पसंद नहीं करेगी। कुछ यही हाल अनन्या का भी है। अहमदाबाद से पढ़ाई पूरी करके कृष ना चाहते हुए भी मां के साथ दिल्ली आ जाता है और अन्नया चेन्नई में जॉब करने लगती है। दिल्ली आकर कृष एक बार फिर से अपने मां-बाप की दूरियों और उनके बीच हर रोज के झगड़ों से परेशान होकर चेन्नई के एक बैंक में नौकरी कर लेता है। दरअसल, कृष का मकसद अनन्या के परिवार का दिल जीतना है। अनन्या भी उसके साथ है। मगर प्यार से शादी तक का सफ़र उनके लिए आसान नहीं था। इस सफर को तय करने में उनके सामने ऐसी मुश्किलें आती हैं जिनके बारे में उन्होंने सोचा तक नहीं था। किस तरह दोनों का प्यार शादी की मंज़िल तक पहुंचता है? 2 स्टेट्स में बड़े मज़ेदार ढंग से ये दिखाया गया है।

एक लव स्टोरी में परिवार के रिश्तों का तालमेल बड़ी खूबसूरती दर्शाया गया है। रोनित और अर्जुन दोनों ने बहुत अच्छा अभिनय किया है। अर्जुन का ये अब तक का सबसे अच्छा परफॉरमेंस हैं। आलिया भट्ट ने फिल्म में अपने किरदार को बखूबी निभाया। अलिया ने आधुनिक विचारों की तमिल लडकी का किरदार बेहतरीन अभिनय किया है। जो अपने प्यार के साथ-साथ परिवार में भी सामंजस्य करती है। अमृता सिंह ने भी एक पंजाबी माँ का किरदार बेहतरीन ढंग से निभाया है। रेवती भी अपने रोल में फिट बैठी हैं। फिल्म के निर्देशक अभिषेक बर्मन काम बेहद कबीले तारीफ है। फिल्म को बड़ी खूबसूरती से प्रस्तुत किया है। फिल्म का संगीत भी काफी अच्छा है। फिल्म के माहौल पर सभी गाने फिट हैं। इन सभी गानों का फिल्मांकन बेहतरीन है। फिल्म बेहतरीन बनी है कहीं कहीं कुछ कमियां हैं जो को थोड़ा कमजोर कर देतीं हैं। फिर भी आलिया की बेहतरीन ऐक्टिंग,चटपटे डायलॉग्स, दिल को छू लेने वाली कहानी सब एक फिल्म में।

2 स्टेट्स’ की स्क्रीनिंग पार्टी

निर्माता: करण जौहर और साजिद नाडियावाला
निर्देशक: अभिषेक बर्मन
कलाकार: आलिया भट्ट,अर्जुन कपूर, अमृता सिंह, रेवती,रोनित रॉय संगीत: शंकर एहसान लॉय
आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर स्टारर  ‘2 स्टेट्स’ फिल्म की स्क्रीनिंग पार्टी मुंबई में आयोजित की गयी।  स्क्रीनिंग पार्टी में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, आदित्य रॉय कपूर से लेकर बॉलीवुड के लगभग सभी युवा सितारे पहुंचे। वहीं पार्टी के दौरान आलिया और वरुण धवन साथ नजर आए।
समेत लगभग सभी युवा कलाकार पहुंचे।

Related posts

इस बार ‘स-ब-का’ विनाश तय है -नरेंद्र मोदी

firstopinion

गौतमबुद्धनगर निकाय चुनाव, कल से शुरू होगा नामांकन

firstopinion

राजधानी के बाद अब केंद्र पर आप की नजर

firstopinion