Crime

सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट में दावा, पद्मनाभ स्वामी मंदिर से चोरी हो रहा है, खजाना

3645_padmanabhaswamy

नई दिल्ली,एजेंसी । तिरुअनंतपुरम के पद्मनाभ स्वामी मंदिर के खजाने से धीरे-धीरे चोरी की जा रही है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट में एमेकस क्यूरी गोपाल सुब्रमण्यम ने कहा है कि मंदिर से आभूषणों की धीरे-धीरे चोरी हो रही है। सुब्रमण्यम ने यह रिपोर्ट मंदिर में 35 दिन की पड़ताल के बाद तैयार की है। यह वही मंदिर है जिसके खजाने की कीमत तीन साल पहले एक लाख करोड़ रुपए आंकी गई थी।

बता दें कि 3 साल पहले तिरुवनंतपुरम के पद्मनाभ स्वामी मंदिर के 6 खजानों में से पांच खजानों को खोला गया था। इसमें मिले खजाने की कीमत करीब एक लाख करोड़ रुपए आंकी गई थी। इस खजाने की चर्चा भी देश-विदेश में हुई थी।

इसमें कहा गया है, ‘जांच के दौरान मंदिर परिसर में सोने की परत चढ़ाने वाली मशीन मिली। इससे आशंका पैदा होती है कि पद्मनाभ मंदिर से असली सोने की चोरी कर उसकी जगह नकली गहने रख दिए गए हैं।’

Related posts

इशरत जहां केस, शाह को CBI क़ी क्लीन चिट

firstopinion

सहारा की सुप्रीम कोर्ट से अपील, सुब्रत को नजरबंद कर ले

firstopinion

जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ , दो आतंकवादी ढेर

firstopinion