Crime

सरकार का हथियार बनी एक ईमेल आईडी

दिल्ली  – सरकार ने कालेधन की शिकायत के लिए एक ईमेल आईडी  (blackmoneyinfo@incometax.gov.in) जारी की गई है ,सूत्रों के मुताबिक, लगातार हो रही छापेमारी के पिछे इस ईमेल आईडी का बड़ा हाथ है और इसी के जरिए सरकार को कालेधन की सटीक जानकारी मिल रही है. इस ईमेल पर पांच हजार मैसेज कालेधन को लेकर किए गए. खबरों के मुताबिक इस ईमेल आईडी पर भेजे जा रहे जानकारियों को प्रवर्तन निदेशालय के साथ भी साझा किया जा रहा है. इतना ही नहीं यहां मिली जानकारियों को जांचा भी जा रहा है और सही पाए जाने पर संबंधित एंजेसियों को इनका डिटेल भेजा जा रहा है, जिसके आधार पर छापेमारी की जा रही है.
खबरों के मुताबिक 4 हज़ार से ज्यादा ईमेल्स में अपने कालेधन को वैध बनाने को लेकर जानकारी मांगी गयी है, साथ ही ये भी पूछा गया है कि पकड़े जाने पर किस तरह की कार्रवाई हो सकती है. ई मेल के जरिए काले धन की जानकारी देने वालों के नाम पते गुप्त रखे जा रहे हैं.

Related posts

मोदी पर हो सकता है ‘मानव बम से हमला’

firstopinion

सालों से बेडरूम में बंद था मासूम

firstopinion

फटा नोट नहीं चलाया तो मर दी गोली

firstopinion