Crime

 सेना भर्ती के दौरान हंगामा और आगजनी

Burkina Faso Politics

ग्वालियर:एजेंसी। ग्वालियर के मेला ग्राउंड में सेना की भर्ती के दौरान भगदड़ मच गई। भर्ती के लिए आए एक युवक के साथ मारपीट की खबर के बाद वहां पहुंचे लोग उग्र हो गए और कई गाड़ियों में आग के हवाले कर दिया ।

भर्ती के लिए आए युवकों ने रेलवे स्टेशन पर भी जमकर तोड़फोड़ की। इस उग्र घटना के बाद सेना ने फिलहाल अपना भर्ती अभियान कुछ समय के लिए टाल दिया है।

सेना तथा पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े, जिसमें कई लोग घायल हुए।

भर्ती के लिए आए युवकों ने बताया कि सुबह के समय वे कतारों में लगे थे कि तभी धक्का-मुक्की हुई और पुलिस के जवानों ने उन्हें रोकने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया। इस धक्का-मुक्की में परीक्षार्थी एक दूसरे के ऊपर गिर पड़े जिसके चलते भगदड़ मची देखते ही देखते ये छोटी सी बात बड़ी घटना में तब्दील हो गयी ।

Related posts

केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ी ,सुप्रीम कोर्ट का राहत देने से इनकार

firstopinion

पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार के खिलाफ FIR

firstopinion

चुनाव के माहोल में सट्टाबाजार भी हुए सक्रीय

firstopinion