National

‘नसबंदी डॉक्टर करता है न कि स्वास्थ्य मंत्री।’

छत्तीसगढ़,एजेंसी। छत्तीसगढ़, में एक नसबंदी कैंप में महिलाओं की मौत पर भले ही राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री का बचाव किया है लेकिन सोशल मीडिया पर जो एक स्थानीय अखबार में प्रकाशित फोटो शेयर किया जा रहा है उससे कुछ और ही हकीकत बयां हो रही है।
सोशल मीडिया पर शेयर किये जा रहे फोटो में पीड़ितों का हाल पूछने अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल मुस्कुरा रहे हैं। जहां नसबंदी के दौरान 14 महिलाओं की मौत से पूरा छत्तीसगढ़ सहम उठा वहीं स्वास्थ्य मंत्री थे जो मुस्कुरा रहे थे। आमतौर पर ऐसी स्थिति में मंत्री जी से गंभीरता और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की अपेक्षा की जाती है।
जहां राज्य भर में छत्तीसगढ़ सरकार की इस घटना को लेकर खासी किरकिरी हुई है वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग सरकार और मुख्यमंत्री को आड़े हाथों ले रहे हैं। लोगों का रोष इस बात को लेकर है कि मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री का बचाव क्यों किया?
उल्लेखनीय है कि शनिवार को बिलासपुर के तख्तपुर में हेल्थ डिपार्टमेंट ने नसबंदी कैंप लगाया था। जिन महिलाओं का ऑपरेशन किया गया, उनमें से 50 की हालत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां 8 महिलाओं की मौत हो गई। इनमें अधिकांश की आयु 30 से 32 साल थी।
मुख्यमंत्री से जब इस घटना पर प्रतिक्रिया पूछी गई थी तो उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री का बचाव करते हुए कहा था, ‘नसबंदी डॉक्टर करता है न कि स्वास्थ्य मंत्री।’ इस घटना के लिए स्वास्थ्य मंत्री को जिम्मेदार करार नहीं दिया जा सकता है।

Related posts

इंडियन हॉकी टीम का अजलान शाह कप खेलने से इंकार

firstopinion

पशु पालन से जुड़ी ख़बर, पशुपालकों के लिए मोबाइल वेटरनरी यूनिट का 1962 टोल फ्री नम्बर जारी

First Opinion News

दिल्ली देहात में बढ़ी झाडुओं की मांग

firstopinion