Politics

असल मुद्दों को घुमा देते हैं,प्रधानमंत्री:मुलायम

लखनऊ,एजेंसी ,: सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह बहुत चालाक हैं, वह असल मुद्दों को घुमा देते हैं। संसद में जब हमने महंगाई के मुद‌्दे पर सवाल उठाए तो मोदी ने कोई जवाब नहीं दिया। मुलायम मंगलवार को प्रेस क्लब में सोशल मीडिया पर आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि मोदी ने सरकार में आने से पहले कई वादे किए। कहा, बेरोजगारी दूर कर देंगे, महंगाई कम हो जाएगी, पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। मोदी सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर रही है। अब तो उन्हें काफी समय मिल चुका है। वहीं, सपा की प्रदेश सरकार तेजी से काम कर रही है, लेकिन वह प्रचार में पीछे हैं।
सोशल मीडिया ने दिलाया अखिलेश को बहुमत
मुलायम ने कहा कि वह तीन बार सीएम बने, पर उन्हें दूसरों की मदद लेनी पड़ी। उन्हें पूर्ण बहुमत नहीं मिला। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पिछले पांच साल में बहुत संघर्ष किया। इस संघर्ष को बढ़ाने में मीडिया की काफी मदद मिली। अखिलेश की तो सरकार बनाने में भी सोशल मीडिया का काफी हाथ रहा। उन्होंने सरकार को सलाह दी कि काम करो तो मीडिया को बताओ भी। कैबिनेट के फैसले लो तो उसके बाद उसकी जानकारी मीडिया को जरूर देनी चाहिए। आप अगर अच्छा करो तो मीडिया के लोग अच्छा भी लिखेंगे। मुलायम ने कहा कि अब अखिलेश मीडिया की मदद से 2017 में सरकार बनाएं तो मैं खुद उन्हें बधाई दूंगा।: मुलायम

Related posts

सीटों के बंटवारे पर BJP RJD में मतभेद

firstopinion

ड्रीम गर्ल की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचेंगे मोदी

firstopinion

महत्वपूर्ण नियुक्तियां पर रोक के लिए आयोग पहुंची BJP

firstopinion