Crime

तिहाड़ जेल में ‘फसीह’ पर हमला

fasih-mohammad

नई दिल्ली एजेंसी। इंडियन मुजाहिद्दीन के सह-संस्थापक यासीन भटकल के सहयोगी फसीह मोहम्मद पर तिहाड़ जेल में कैदियों ने हमला किया है. तिहाड़ जेल प्रशासन ने बताया कि जेल नंबर दो में बंद हत्या मामले के एक आरोपी  ने कल शाम फसीह पर हमला किया जिसमें उसे पैर में चोट आई है. बता दें कि फसीह को यहां आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण सऊदी अरब से 2012 में प्रत्यर्पित करके लाया गया था.

वहीं फसीह को अवैध हथियार कारखाना लगाने के मामले के संबंध में शनिवार को व्हील चेयर पर दिल्ली की एक कोर्ट में पेश किया गया, जहां पर उसने न्यायाधीश को घटना के बारे में बताया. एडिश्नल सैशन मजिस्ट्रेट दया प्रकाश ने तिहाड़ जेल प्रशासन से कहा कि वह इस मामले में उसके समक्ष एक विस्तृत रिपोर्ट पेश करे.

सुनवाई के दौरान फसीह के वकील ने अदालत के समक्ष अनुरोध किया कि उसका इलाज एम्स में कराया जाए. अदालत ने पुलिस से कहा कि वह उसे इलाज के लिए एम्स ले जाए. तिहाड़ जेल प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने कहा कि हमलावर ने कुछ मुद्दे को लेकर कल शाम फसीह पर हमला किया था.

Related posts

सोनिया के खिलाफ दायर नहीं हो सकता मुकदमा : अमेरिकी कोर्ट

firstopinion

अफगानिस्तान में बम धमाके, 13 की मौत

firstopinion

CAG ने फीज़ुलखर्ची के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण को को लताड़ा

firstopinion