Crime

पुणे में पुलिस स्टेशन में धमाका, 2 लोग जख्मी

661099-blast-1390233092-795-640x480

पुणे,एजेंसी
सेंट्रल पुणे के एक पुलिस स्टेशन के सामने धमाके की खबर है। इस घटना में 2 लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें एक महिला भी है। धमाके की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

गुरुवार दोपहर सवा 2 बजे के करीब फारसखाना पुलिस स्टेशन की पार्किंग में एक धमाका हो गया। धमाके कम तीव्रता का था, लेकिन इसकी चपेट में आकर 2 लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि यह धमाका एक मोटरसाइकल के बैक कैरियर में हुआ।

इस जगह पर अक्सर काफी भीड़ रहती है। पास ही प्रसिद्ध दगडुशेठ हलवाई गणेश मंदिर भी है, जो सुरक्षा की दृष्टि से काफी संवेदनशील है। यह मंदिर आतंकी संगठनों के निशाने पर भी रहा है।

Related posts

एटीएम में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला

firstopinion

पाकिस्तान में पत्रकार हामिद मीर पर हमला

firstopinion

विधायक राजेश गर्ग समेत दर्जनों ‘आप’ कार्यकर्ता गिरफ्तार

firstopinion