National

UP International Trade Show 2026:25 से 29 सितंबर तक नोएडा में इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन।

नोएडा/ग्रेटर नोएडा यातायात पुलिस गौतमबुद्धनगर ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 को लेकर यातायात एडवाइज़री जारी की है।

आगामी 25 सितंबर 2026 से 29 सितंबर 2026 तक एक्सपोमार्ट ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 25 सितंबर को वीआईपी अतिथियों के चलते विशेष यातायात को डाइवर्ट किया गया है।

भारी ट्रैफिक और VIP मूवमेंट के कारण 24 सितंबर से 29 सितंबर तक रोजाना सुबह 07:00 बजे से रात 23:00 बजे तक भारी मालवाहक (HGV), मध्यम (MGV) और हल्के (LGV) मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एम्बुलेंस, फायर, विद्युत,पेयजल वाहन बे रोकटोक कहीं भी आ-जा सकेंगे।

चिल्ला रेड लाइट से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर 14R पुश्ता रोड से गोलचक्कर चौक सेक्टर 15 की ओर डायवर्ट

डीएनडी से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेटर नोएडा जाने वाला ट्रैफिक रजनीगंधा चौक सेक्टर 16 की ओर डायवर्ट – MP-01 और DSC मार्ग

कालिंदी बॉर्डर से आने वाला ट्रैफिक महामाया फ्लाई ओवर से सेक्टर 37 की ओर डायवर्ट – MP-03

आगरा से नोएडा की ओर आने वाला ट्रैफिक जेवर टोल से जेवर की ओर उतरकर सर्विस रोड से जाएगा

एक्सपोमार्ट पहुंचने के लिए प्रस्तावित रूट।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन दिल्ली कट से सिरसा गोलचक्कर होते हुए सूरजपुर मंझिता तिराहा से मुस्ता रोड होकर एक्सपोमार्ट कॉलेज तिराहा से NASA कॉलेज गोलचक्कर में बनी पार्किंग में पार्क कर सकेंगे। मनोहरगांव कट से भी एंट्री है।

 

भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग।

 दिल्ली बॉर्डर से अन्य जनपद जाने वाले वाहन दिल्ली रोड लाइट से यू-टर्न लेकर NH-09/24 से NH-91 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर जा सकेंगे।

डीएनडी बॉर्डर, कालिंदी बॉर्डर, यमुना एक्सप्रेस-वे (जेवर टोल) से आने वाले वाहनों को भी ईस्टर्न पेरिफेरल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर टोल से पहले ही नो-एंट्री लगाकर अलीगढ़, टप्पल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

पार्किंग की व्यवस्था इस प्रकार रहेगी।

1- विशिष्ट कार्ड धारक– एक्सपोमार्ट गेट नं. 01 से प्रवेश कर ड्रॉप के बाद खाली वाहन स्टेलर जिमखाना तिराहा से बाएं टर्न कर स्टेलर जिमखाना क्लब में पार्क होंगे।

2- इंटरनेशनल बायर्स / डेलीगेशन (बस व इनोवा) गेट नं. 02 से प्रवेश कर ड्रॉप के बाद गेट नं. 01 से बाएं टर्न कर स्टेलर जिमखाना तिराहा से बाएं टर्न कर योगी गोलचक्कर से दाहिने टर्न कर बड़ा गोलचक्कर / नासा गोलचक्कर में पार्क होंगे।

3- गेट नं. 03 व 04 से आने वाले आगंतुक- गेट नं. 03 व 04 के सामने बस स्टॉप पर ड्रॉप कर एक्सपोमार्ट गोलचक्कर से केबीपी मार्ट तिराहा से सर्विस मार्ग होकर स्टेलर जिमखाना क्लब तिराहा से बाएं टर्न कर योगी गोलचक्कर से नासा पार्किंग में पार्क होंगे।

4-गेट नं. 05 व 06 से आने वाले आगंतुक– एक्सपोमार्ट गोलचक्कर से नासा डबल यू-टर्न से यू-टर्न कर नासा गोलचक्कर से गेट नं. 04 व 03 की ओर उतरने वाले कट से सर्विस रोड होकर सर्विस रोड तिराहा से बाएं टर्न कर गेट नं. 05 व 06 पर ड्रॉप कर योगी गोलचक्कर से बाएं टर्न कर नासा गोलचक्कर में बनी पार्किंग में पार्क होंगे।

5-पी-पासधारक (मीडिया बंधु) नासा गोलचक्कर से सर्विस रोड होकर गेट नं. 05 पर ड्रॉप कर नासा गोलचक्कर में बनी पार्किंग में पार्क होंगे।

6-पुलिस कर्मी ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी अपने वाहन बड़ा गोलचक्कर / नासा में पार्क कर पैदल / शटल द्वारा गंतव्य को जाएंगे। नासा गोलचक्कर पार्किंग में लगभग 8000 से 10000 वाहनों की पार्किंग व्यवस्था है।

7-मालवाहक वाहन पार्किंग नासा गोलचक्कर से एलजी गोलचक्कर से साकीपुर गोलचक्कर से 130 मीटर मार्ग होकर रामपुर-फतेहपुर तिराहा के पास बनी ट्रक पार्किंग (क्षमता-260 ट्रक) व नासा गोलचक्कर के पास एनआईटी कॉलेज के सामने सर्विस मार्ग (क्षमता-80 ट्रक)।

अन्य वैकल्पिक पार्किंग स्थल।

केसीसी कॉलेज – 200, यूनाइटेड कॉलेज – 150, जुबिलेंट रिसर्च सेंटर – 125, आईटीएस कॉलेज – 80, ट्रीनिटी कॉलेज – 150, कलाधाम सोसायटी – 400, स्टेलर जिमखाना – 40, इन्वोवेटिव कॉलेज – 100, नियर यूनाइटेड कॉलेज – 250, योगी गोलचक्कर से कौशल्या चौक तक – 400-500

यातायात पुलिस ने अपील की है कि असुविधा से बचने हेतु अपने वाहनों को चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें। 

हेल्पलाइन नंबर

सभी को यातायात नियमों का पालन करने और वैकल्पिक मार्ग प्रयोग करने की अपील की गई है। किसी भी असुविधा पर हेल्पलाइन नंब 9971009001 पर संपर्क करें।

Related posts

स्वच्छ भारत अभियान में थरूर को शामिल करने पर कांग्रेस ने नहीं दी तवज्जो

firstopinion

डीज़ल और पेट्रोल में लगी आग खान बनाना भी हुआ महंगा

firstopinion

लोकसभा चुनाव…पूर्वोत्तर में मतदान जारी।

firstopinion

Leave a Comment