Crime

जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ , दो आतंकवादी ढेर

Kashmir

श्रीनगर,एजेंसी
जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के करीब केरन सेक्टर में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में घुसने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि सेना को आतंकवादियों की गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद सेना ने कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में गुरुवार को एक अभियान चलाया और दो आतंकियों को मार गिराया।

उन्होंने कहा कि आतंकवादी घाटी से पीओके में घुसने की कोशिश कर रहे थे। मुठभेड़ की जगह से दो हथियार बरामद किए गए हैं।

Related posts

श्रीनगर के में मुठभेड़ खत्म, दो आतंकी ढेर

firstopinion

अब रहाणे से भिड़े जेम्स एंडरसन

firstopinion

 सेना भर्ती के दौरान हंगामा और आगजनी

firstopinion