Crime

एटीएम में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक 38 वर्षीय महिला पर एक छुरे से एटीएम के भीतर हमला किया गया है। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह 07:10 बजे महिला बैंक में मैनेजर है और मंगलवार सुबह 07:10 बजे  कॉर्पोरेशन बैंक के एटीएम में रुपया निकालने गई थी। खास बात यह है कि एटीएम में एक भी गार्ड तैनात नहीं था।

atm benglurजानकारी के अनुसार हमलावर महिला के पीछे-पीछे एटीएम में घुस गया और शटर गिरा दिया। सीसीटीवी पर दिखाई दे रहा है कि हमलावर ने महिला को एटीएम से रुपये निकालने के लिए कहा, ऐसा नहीं करने पर हमलावर से धारदार हथियार से महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। हमला करने के बाद वह शटर बंद करके फरार हो गया।

कहा जा रहा है कि जब महिला को होश आया तब उसने शटर उठा कर एक बच्चे से मदद मांगी, जिसने पास में खड़े एक पुलिस वाले को इसकी सूचना दी और महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।

Related posts

मुखबिर समझ नक्सलियों ने चरवाहों को पीटा

firstopinion

मोदी को बुरा कहा तो बैट से मारा

firstopinion

DTC पर 8 करोड़ के नोट बदलने , घपलेबाजी का आरोप

firstopinion