Crime

मोदी पर हो सकता है ‘मानव बम से हमला’

modi
नई दिल्ली, एजेंसी

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की चुनावी रैलियों के दौरान हत्या की जा सकती है। आईबी की ओर से जारी किए गए हालिया अलर्ट में यह आशंका जताई गई है।

आईबी ने अपने अलर्ट में बताया है कि रैली के दौरान कोई मानव बम मोदी पर जानलेवा हमला कर सकता है। यह हमला ठीक वैसे ही हो सकता है, जैसा की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, 1991 में जिस तरह से लिट्टे ने राजीव गांधी की हत्या के लिए मानव बम का इस्तेमाल किया था, वैसे ही मोदी की हत्या की जा सकती है।

अलर्ट में बताया गया है कि नरेंद्र मोदी को अगर गोली नहीं मारी जाती है, तो कोई मानव बम भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर रैली में शामिल होकर हमला कर सकता है। हालांकि अलर्ट में यह नहीं बताया गया है कि मानव बम महिला होगी या कोई पुरुष।

आईबी ने आशंका जताई है कि मोदी पर यह हमला उनके चुनावी अखाड़े वाराणसी या वडोदरा में हो सकता है। गौरतलब है कि पीएम उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद से ही मोदी की सुरक्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया था।

Related posts

हैदराबाद के IT प्रोफेशनल ने जारी की लापता मलयेशियाई विमान की तस्वीरें

firstopinion

अलगाववादियों ने बुलाया कश्मीर बंद, फायरिंग में एक की मौत

firstopinion

दो दर्ज़न अधिक दूतावासों को हमले की धमकी

firstopinion