National

सैफ-कैटरीना की ‘फैंटम’ का पहला लुक जारी

नई दिल्ली,
बजरंगी भाईजान की सफलता के बाद निर्देशक कबीर खान ने आने वाली फिल्म ‘फैंटम’ के पोस्टर जारी किए हैं।

फिल्म में सैफ अली खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में दिखेंगे। फिल्म के पेस्टर में सैफ और कैटरीना बिल्कुल नए लुक में नजर आ रहे हैं। 25 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा।

फैंटम 26/11 के मुंबई हमलों के बाद के घटनाक्रम और वैश्विक आतंकवाद के बारे में है। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। फिल्म की पटकथा मशहूर लेखक हुसैन ज़ैदी के साथ मिलकर लिखी गई है, और उनकी किताब ‘मुम्बई अवेंज़र्स’ पर आधारित है।

फिल्म 28 अगस्त 2015 को रिलीज़ होगी।

Related posts

शाजिया,विश्वास AAP से नाराज़

firstopinion

पेरिफ़ेरल हाईवे के निर्माण के लिये प्रशासन और एनएचएआई की बैठक

firstopinion

सीएम रेखा गुप्ता को जान से मरने की धमकी देने वाला अज्ञात कॉलर गिरफ्तार

First Opinion News