National

अंतर जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पहले दिन के मैच में गाज़ियाबाद और शामली की टीमों को मिली जीत

ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा में आज 21वी अंतर जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आरम्भ हुआ । प्रतियोगिता का उद्घाटन आई ज़ी मेरठ रेंज राम कुमार द्वारा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स पथिक स्टेडियम ग्रेटर नोएडा में किया गया । इस मौके पर पर एस पी देहात सुनीति और एस पी सिटी अरुण कुमार द्वारा आई जी का स्वागत किया गया । आई जी जॉन द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी 9 टीमों के ख़िलाडियो को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई गई । पहला मैच बुलंदशहर व शामली के बीच हुआ दूसरा मेच मेरठ और ग़ज़ियाबाद के बीच हुआ । उक्त टीमों के अलावा गाज़ियाबाद ,मेरठ ,बागपत,मुज़फ्फरनगरहापुड़ ,सहारनपुर,व गौतमबुद्ध नगर की टीम भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं l उक्त उद्घाटन समारोह के अवसर पर जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर ,एस पी देहात ,एस पी सिटी ,एस पी ट्रेफिक ,समस्त क्षेत्राधिकारीगण देहात व शहर व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे ।

आज के मैच के परिणाम
पहला मैच बुलंदशहर और शामली के बीच खेला गया था।  जिसमे पहले बेटिंग करते हुए बुलंदशहर ने 20 ओवर में 80 रन बनाए जिसे शामली ने 7 विकट से जीत लिया और दूसरा मैच मेरठ व ग़ाज़ियाबाद के बीच में हुआ जिसमें दोनों ही टीमों ने 20 ओवर में 110 रन बराबर बनाये फिर सुपर ओवर में भी 10 -10 रन बनाए लेकिन मेरठ ने एक विकेट खो दिया जिसकी बजह से ग़ाज़ियाबाद को जीत हासिल हुई ।

Related posts

दिल्ली में आज से नहीं मिलेगा पुरानी गाड़ियों को ईंधन

First Opinion News

ग्रेटर नोएडा में अपराधियों के हौसले बुलंद दिन दहाड़े गनर समेत बीजेपी नेता की हत्या

firstopinion

निकाय चुनाव, जिला प्रसाशन ने किया मतदान केंद्रों का निरक्षण

firstopinion