National

मोदी पर हमले तेज, बेनी और आजम का आपत्तिजनक बयान

M_Id_429527_Narendra_Modi

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी पर विरोधियों के हमले तेज हो गए हैं. कांग्रेसी नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने जहां मोदी को आरएसएस का गुंडा बताया वहीं सपा नेता आजम खान ने उन्‍हें कुत्‍ते के बच्‍चे का बड़ा भाई बताया.

उत्‍तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित एक जनसभा में बेनी प्रसाद वर्मा ने बीजेपी को जमकर आड़े हाथों लिया. बेनी ने कहा कि राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की मौत के लिए आरएसएस और बीजेपी ही जिम्‍मेदार है. मोदी पर वार करते हुए बेनी ने कहा कि मोदी जहां आरएसएस का गुंडा हैं वहीं बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह इसके गुलाम हैं.

इसके पहले बेनी ने कहा था कि मोदी के हाथों आरएसएस और बीजेपी बिक चुके हैं. यहीं नहीं बेनी ने यह भी कहा था कि बीजेपी में वही हो रहा है जो मोदी चाह रहे हैं. यह पार्टी अपने सीनियर नेताओं की भी बेइज्‍जती करने पर उतारू हो गई है.

उधर, रामपुर में समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान ने भी मोदी पर हल्‍ला बोला. उन्‍होंने वहां आयो‍जित एक जनसभा में कहा कि मोदी कुत्‍ते के बच्‍चे का बड़ा भाई है. आजम खान ने मोदी को गुजरात दंगों का दोषी बताते हुए कहा कि यदि यह आदमी सत्‍ता में आ गया तो पूरे देश में गुजरात जैसा माहौल बना देगा.

Related posts

मऊ सदर विधानसभा से हरेंद्र प्रजापति ने ठोका दावा,राजनैतिक गलियारों में मचा हड़कंप 

First Opinion News

786 का अजब जुनून

firstopinion

पाकिस्तान ने किया परमाणु बैलेस्टिक मिसाइल हत्फ-3 का परीक्षण

firstopinion