NCR NEWS

फोटो प्रदर्शनी का समापन, सांसद महेश शर्मा ने किया छायाकारों को सम्मानित

 

नोएडा मीडिया क्लब में चल रही है तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का बृहस्पतिवार को समापन किया गया,समापन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा मौजूद रहे, जिन्होंने फोटो गैलरी में लगी विभिन्न तस्वीरों का अवलोकन किया और उन्हें खींचने वाले फोटो जर्नलिस्ट की तारीफ की, गौरततलब है कि तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी में करीब 50 से भी अधिक दिल्ली एनसीआर के फोटो जर्नलिस्ट द्वारा विभिन्न मुद्दों और पहलुओं पर खींची हुई तस्वीरों का प्रदर्शन किया गया था, तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी को देखने के लिए काफी संख्या में शहरवासी नोएडा मीडिया क्लब की फोटो गैलरी में मौजूद रहे, समापन दिवस के अवसर पर डॉक्टर महेश शर्मा द्वारा फोटो प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले फोटो जर्नलिस्ट को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया उन्होंने कहा की पत्रकार समाज का आईना होता है और पत्रकारों के लिए ऐसे कार्यक्रम करने के लिए मीडिया क्लब को साधुवाद, ऐसे कार्यक्रमों के जरिए पत्रकारों को प्रोत्साहन मिलता है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री भी मौजूद रहे ,उन्होंने कहा कि फोटो एक ऐसा माध्यम है जो हजार शब्दों से भी ज्यादा भाव अपने अंदर रखता है ,इसके लिए कई बार फोटो जर्नलिस्ट को कई कई घंटों तक मेहनत करनी पड़ती है तब जाकर एक फोटो कैमरे में कैद हो पाती है. समापन दिवस के अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान और पूर्व विधायक विमला बाथम,नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर के अध्यक्ष ललित ठकराल,नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन,फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा,आईएमए नोएडा के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर एन के शर्मा, फेलिक्स अस्पताल के अध्यक्ष डॉक्टर डी.के. गुप्ता, उद्योगपति एवं समाजसेवी डॉक्टर पीयूष द्विवेदी, समाजसेवी त्रिलोक शर्मा, युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास जैन , अग्रवाल मित्र मंडल के पूर्व महासचिव मनोज गोयल, भाजपा महामंत्री चंदगीराम यादव नेता, उपाध्यक्ष महेश अवाना,सांसद प्रतिनिधि संजय बाली ,मानव सेवा समिति के अध्यक्ष यु.के. भारद्वाज,किसान नेता सुभाष भाटी समेत शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे,जिन्होंने फोटो गैलरी में लगी तस्वीरें का अवलोकन किया और उनकी गहराइयों को समझा। इस अवसर पर नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने फोटो प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले सभी फोटो जर्नलिस्ट का धन्यवाद अदा किया और उनसे वादा किया कि अगली बार फोटो प्रदर्शनी को और बड़े स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस दौरान मीडिया क्लब के महासचिव जेपी सिंह, सचिव जगदीश शर्मा, उपाध्यक्ष अमित चौधरी,कोषाध्यक्ष मनोज वत्स और कार्यकारिणी सदस्य आंचल यादव समेत मीडिया क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

Ghaziabad News:अनधिकृत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष अभियान।

First Opinion News

नोएडा पुलिस द्वारा लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से नकदी और अन्य सामान बरामद।

First Opinion News

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

First Opinion News

Leave a Comment