National

नेपाल में आए भूकंप में जिंदा दफन हो गए दर्जनों प्रेमी युगल

30_04_2015-loving-coupleकाठमांडू । वो धरहरा टॉवर की सीढ़ियों पर बैठ साथ जीने-मरने की कसमें खाते थे। सुखद भविष्य के सपने बुनते थे। टॉवर पर अपने प्यार की निशानियां बनाते थे। जलजला के दिन दर्जनों ऐसे प्रेमी युगल पलभर में जिंदा दफन हो गए। रोहित व आरती भी उन बदनसीब जोड़ों में से एक थे, जिनकी साथ जीने-मरने की कसम पूरी न हो सकी। इनके अलावा सुप्रिया-महर्जन, सूरज-सुनिश्छा, नानो-महर्जन समेत करीब पांच दर्जन प्रेमी युगल भी भूकंप का शिकार हो गए।

काठमांडू के युवाओं का दिल यहां धड़कता था। तभी तो जो बच गए वो यहां आकर प्यार के अपने बनाए निशान को ढूंढते फिर रहे हैं। बुधवार को भी अपने नाम की तलाश करने युवा जोड़ियां यहां उमड़ पड़ीं। जलजले ने प्यार के इजहार के रूप में पहचान बना चुके धरहरा टॉवर को कब्रगाह बना दिया। व्यवसायी संजय थापा समेत कई अन्य लोगों ने कहा कि इसकी 330 सीढ़ियों को एक-एक कर पार करते प्रेमी युगल हसीन सपने बुना करते थे। इसकी हर सीढ़ी किसी न किसी युगल की प्रेम कहानी की गवाह थी। भीमसेन टॉवर के नाम से भी चर्चित धरहरा टॉवर अब इतिहास बन गया है। टॉवर को नेपाल के पहले राजा भीमसेन ने बनवाया था।

Related posts

मुद्रा भंडार 2 अरब डॉलर घटकर 312.6 अरब डॉलर

firstopinion

इस बार सामान्य रहेगा मानसून

firstopinion

UP में ‘मुआवजे के नाम पर मजाक

firstopinion