NCR NEWS

दिल्ली चुनाव शांति पूर्ण संपन्न हर उम्मीदवार अपनी जीत को लेकर आश्वस्त

vote6दिल्ली :दयाल शर्मा :दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव के लिए मतदान शाम पांच बजे संपन्न हुआ ।मतदान का प्रतिशत लगभग 70 %के करीब रहा , नई दिल्ली सीट पर लगभग 74 फीसदी मतदान हुआ। आर के पुरम में लगभग 80 फीसदी और ग्रेटर कैलाश लगभग 79 फीसदी मतदान होने की खबर है। वहीं, अपराह्न चार बजे तक करीब 1.2 करोड़ मतदाताओं में से 55 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। सुबह सबसे पहले मतदान करने वालों में उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हर्षवर्धन थे
सुबह 8 से कड़ी सुरक्षा के बीच 70 सीटों पर वोटिंग शुरु हुई। वीआईपी से लेकर आम लोग हर किसी ने लोकतंत्र के इस सबसे बड़े उत्सव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया ।
सोनिया गांधी और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित आदि ने विधानसभा क्षेत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।राहुल गांधी ने भी किया अपने मताधिकार का प्रयोग किया l
डॉ हर्षवर्धन ने कृष्णा नगर पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विजय गोयल ने अपना वोट हनुमान रोड के पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आप के नेता मनीष तिवारी ने भी पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा सांसद मेनका गांधी भी मतदान करने पहुंची, अपने मताधिकार का प्रयोग किया l सभी दिग्गजो का मत करने के बाद चुनाव के परिणाम को लेकर हर कोई उम्मीदवार( शीला दीक्षित ,अरविन्द केजरीवाल ,डॉ हर्षवर्धन) पूरी तरह आश्वस्त दिखे ।

BJP-AAP-Celebrate-Assembly-Polls-Win2008 के नतीजे

मतदाता – 1. 07 करोड़
मतदान प्रतिशत – 57. 61%

सीटों का विवरण
कांग्रेस – 43
बीजेपी – 23
बसपा – 02
अन्य – 02

Related posts

मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो अभियुक्त गिरफ्तार,चांदी के आभूषण व अन्य सामान बरामद 

First Opinion News

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

First Opinion News

13 सितम्बर 2025 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

First Opinion News