NCR NEWS

गौतमबुधनगर पुलिस द्वारा जन्माष्टमी के मद्देनज़र इस्कॉन मंदिर एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का किया गया निरीक्षण 

गौतमबुद्धनगर आगामी जन्माष्टमी पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र द्वारा पुलिस उपायुक्त (नोएडा) यमुना प्रसाद, अपर पुलिस उपायुक्त सुमित कुमार शुक्ला तथा एसीपी-2 नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह के साथ मय पुलिस बल के थाना सेक्टर-24 क्षेत्रान्तर्गत इस्कॉन मंदिर एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालु प्रबन्धन से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। आगंतुक श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु, पेट्रोल पम्प की ओर से प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एडोब की तरफ पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पूरे कार्यक्रम के दौरान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाएगी तथा पी.ए. सिस्टम के माध्यम से श्रद्धालुओं को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रसारित किए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु सादे वस्त्रों में पुलिस बल की तैनाती, डॉग स्क्वॉड एवं ए.एस. चेक टीम द्वारा गहन चेकिंग की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं रूप से पर्व का आनंद ले सकें।गौतबुद्धनगर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जा रही है कि वे पुलिस द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें एवं सहयोग प्रदान करें, जन्माष्टमी पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाए।

Related posts

नोएडा पुलिस द्वारा लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से नकदी और अन्य सामान बरामद।

First Opinion News

नोएडा मीडिया क्लब में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विशेष सत्र का आयोजन,पत्रकारों को तनावमुक्त जीवन के लिए दिए टिप्स

First Opinion News

प्याज पड़ी नरम आलू-टमाटर हुए महंगे

firstopinion

Leave a Comment