EntertainmentNational

‘जय हो’ 100 करोड़ के कल्ब में शामिल

images (1)
मुंबई एजेंसी
सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ ने 100 करोड़ के कल्ब में शामिल है।इसी के साथ इस फिल्म ने 4 दिनों में 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। वैसे ये कलेक्शन इस फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन है, यानी इसमें फिल्म की विदेश में की गई कमाई भी शामिल है।
‘जय हो’ 24 जनवरी को रिलीज हुई थी और सोमवार तक का इस फिल्म का कलेक्शन 100.80 करोड़ रुपए हो गया है। संडे को इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 26 करोड़ का कलेक्शन किया था। ये फिल्म पूरी दुनिया में 5000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट में कहा है कि ‘जय हो’ ने भारत में नेट 60.68 करोड़ रुपये (कुल 78.90 करोड़ ) और विदेशों में 22.38 करोड़ रुपये की कमाई की है जो कुल मिलाकर 101.28 करोड़ रुपये होती है। इस तरह सलमान की फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। हालांकि सलमान की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उनकी पहली फिल्मों के मुकाबले रिस्पांस नहीं मिल पाया है कि क्योंकि फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 17 करोड़ की कमाई की। जबकि सलमान की फिल्म एक था टाइगर ने 2012 में ओपनिंग डे के दिन 30 करोड़ की कमाई की थी।
गौरतलब है कि अभिनेता सलमान खान ने कहा है कि वह हालिया रिलीज फिल्म ‘जय हो’ को बाक्स आफिस पर उम्मीद के अनुसार बड़ी शुरूआत नहीं मिलने की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं। सलमान ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि फिल्म का कुल कलेक्शन महत्वपूर्ण होता है। मैं अपनी फिल्म के मुनाफे से प्रभावित नहीं होता हूं। अगर फिल्म को अच्छी शुरूआती मिलती है, तो अच्छा है। अगर ऐसा नहीं होता है तो कोई और नहीं, मैं नाकाम रहा। मैं लोगों को शायद फिल्म देखने का कारण नहीं दे पाया। कोई फिल्म के कलेक्शन का पूर्वानुमान नहीं लगा सकता।

 

Related posts

सार्वजनिक बैंक, खुद को सरकारी प्रभाव से दूर रखे : रघुराम राजन।

firstopinion

आवारा कुत्तों पर यूपी सरकार का सर्कुलर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र -विजय गोयल

First Opinion News

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

First Opinion News