National

महिलाओं की उपेक्षा करती है,आप :मधु भादुड़ी

feb02v9

नई दिल्ली हलचल
विधायक विनोद कुमार बिन्नी की बगावत के बाद अब आम आदमी पार्टी को दूसरा बड़ा झटका लगा है। पार्टी की संस्थापक सदस्यों में से एक मधु भादुड़ी ने पार्टी नेतृत्व पर खुलेआम हमला बोलते हुए कहा है कि अब ‘आप’ में कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जा रही। भादुड़ी ने कहा कि पार्टी में महिलाओं की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी में महिलाओं को इंसान नहीं समझा जाता और वह ऐसी पार्टी के साथ काम नहीं कर सकतीं। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि जब पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं की पहुंच से ही बाहर हो गए हैं तो ऐसे में जनता उन तक कैसे पहुंचेगी।

देखिए: ‘आप’ के बागी नेता विनोद कुमार ‘बिन्नी’ ने क्या कहा ‘आप’ के बारे में…

इससे पहले शनिवार को मधु ने पार्टी की राष्ट्रीय काउंसिल की बैठक में कानून मंत्री सोमनाथ भारती से जुड़ी खिड़की एक्सटेंशन वाली घटना पर खेद जताने का प्रस्ताव पेश किया था। उनका प्रस्ताव था कि आप के कुछ कार्यकर्ताओं के कारण खिड़की एक्सटेंशन में महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ी और आप को इस पर खेद जताना चाहिए। इस प्रस्ताव पर उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा। स्थिति ऐसी हो गई थी कि उन्हें बैठक छोड़कर जाना पड़ा। इसके बाद उन्होंने कहा था कि ‘आप’ अमानवीय हो गई है।

 

Related posts

एप बताएगा रेल टिकट कंफर्म होगा या नहीं

firstopinion

हरियाणा : भाजपा का घोषणापत्र जारी, 24 घंटे बिजली समेत कई वादे  

firstopinion

98. 5 लाख लोग ‘आप’ में शामिल:राय

firstopinion