CrimeNational

दिल्ली में 6 करोड़ की लूट

gun-b-9-8-2012
दिल्ली हलचल

दिल्ली में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है कि मंगलवार सुबह लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मूलचंद फ्लाई ओवर के पास होंडा सिटी कार को एक वैगन आर ने ओवर टेक किया, और सड़क पर ही उसे रोक लिया। लाजपत नगर इलाके में बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर से 6 करोड़ रूपए लूट लिए और साथ ही उनकी होंडा सिटी कार लेकर भी फरार हो गए। सुबह-सुबह व्यस्त सड़क पर हुई इस लूट ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में एक होंडा सिटी में 5 लोग बैठकर जा रहे थे। रास्ते में एक वैगन आर गाड़ी ने होंडा सिटी को ओवर टेक किया। वैगन आर गाड़ी के अचानक सामने आ जाने से होंडा सिटी के ड्राइवर को ब्रेक लगाना पड़ा। इसी वक्त पीछे से एक गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने गाड़ी से बाहर निकले। सभी लोगों को हथियार के दम पर डराकर वे होंडा सिटी कार को रकम के साथ लेकर फरार हो गए।पुलिस ने वैगन आर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और होंडा सिटी के ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रॉपर्टी डीलर से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस रकम की सच्चाई के बारे में भी जानने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन के लिए बैरिकेडिंग लगा दी है।

Related posts

गैस क्षेत्र करार पर ब्रिटिश कोर्ट में सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट

firstopinion

तीन हज़ार का पास बनवाओ और साल भर करो यात्रा नहीं देना होगा कोई टोल टेक्स,15 अगस्त से लागू होगा नियम

First Opinion News

रानी बनी चोपड़ा परिवार की बहू

firstopinion