National

जगदंबिका पाल और राजू श्रीवास्तव BJP में हुए शामिल

jagdambika-raju

नई दिल्ली। हलचल,

कांग्रेस के हाथ का साथ छोड़ने के बाद जगदंबिका पाल ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की उपस्थिती में जगदंबिका पाल ने बीजेपी की सदस्य ग्रहण की। उनके साथ मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव भी बीजेपी में शामिल हो गए।

इससे पूर्व कांग्रेस नेता जगदंबिका पाल ने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए कहा था कि कांग्रेस को अब मेरी जरूरत नहीं है। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि जगदंबिका पाल बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। आज इसकी औपचारिक रूप से घोषणा हो गई।

गौरतलब है कि जगदंबिका पाल पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। उनका मानना है कि पार्टी ने उनका इस्तेमाल किया और बदले में उन्हें कुछ नहीं मिला।

वहीं बीजेपी में आज शामिल हुए राजू श्रीवास्तव को पहले समाजवादी पार्टी ने कानपुर से टिकट दिया था। लेकिन बाद में राजू श्रीवास्तव ने सपा का टिकट वापस कर दिया था। लेकिन पार्टी का कहना था श्रीवास्तव का टिकट काटा गया था।

Related posts

दिल्ली के ‘एनसीआर ऑटो’ में गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गांव, नोएडा जा सकेंगे।

firstopinion

UP News :यूपी में सोमवार को रहेगी छुट्टी, स्कूल, कॉलेज और सरकारी ऑफिस रहेंगे बंद।

First Opinion News

मोदी के शपथ ग्रहण में खलल डालने की थी साज़िश

firstopinion