NCR NEWS

कांवड़ यात्रा, जिलाधिकारी दीपक मीणा ने किया इंटीग्रेटिड कन्ट्रोल रूम का शुभांरभ

 

गाजियाबाद श्रावण मास कांवड़ यात्रा में सभी शिव भक्तों और आम नागरिक की सुविधा के लिए मेरठ रोड तिराहा पर इंटीग्रेटिड कन्ट्रोल रूम का शुभांरभ जिलाधिकारी दीपक मीणा और पुलिस उपायुक्त नगर धवल जायसवाल द्वारा किया गया। इस अवसर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मालिक, अपर जिलाधिकारी नगर विकास कश्यप, एसीपी पूनम मिश्रा, श्रीनाथ पासवान उपायुक्त उद्योग की गरिमामय उपस्थिति रही।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के साथ-साथ मोहन नगर तिराहा और राज नगर एक्टेंशन पर सिविल डिफेंस वार्डन द्वारा नि:स्वार्थ सेवा के लिए बधाई दी। पुलिस उपायुक्त नगर और नगर आयुक्त द्वारा भी सिविल डिफेंस और कंट्रोल रूम पर कार्य कर रहे सभी विभागों के अधिकारियों को इस पुनीत कार्य में दिल से कार्य करने के लिए बधाई दी। चीफ वार्डन ललित जायसवाल द्वारा आए हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया गया।

इस अवसर पर सिविल डिफेंस से एके ठाकुर, सुजीत प्रसाद, दीपक अग्रवाल, हर्ष वर्मा, राजेंद्र शर्मा, अनिल अग्रवाल, दिव्यांश, रवि अग्रवाल, संजय गोयल आदि अनेकों वार्डन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Related posts

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की बैठक, संगठन का किया गया विस्तार।

First Opinion News

राष्ट्रीय कला उत्सव का ऑनलाइन मंच,पेंटिंग,लेखन,गायन,संगीत,नृत्य अभिनय से जुड़े कलाकार एक मंच पर होंगे इकट्ठा

First Opinion News

स्वर्गीय प्रधान श्याम सिंह की याद में 21 सितंबर को होगा विशाल दंगल का आयोजन

First Opinion News

Leave a Comment