National

सानिया मिर्जा ‘को तेलंगाना का ब्रांड एम्बैसेडर बनाना गलत : BJP

93985

हैदराबाद: नवगठित राज्य तेलंगाना के भारतीय जनता पार्टी नेता के. लक्ष्मण ने टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को राज्य की ब्रांड एम्बैसेडर नियुक्त किए जाने के राज्य की तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सरकार के फैसले की आलोचना की है, और इस सम्मान के लिए सानिया की योग्यता पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह ‘पाकिस्तान की बहू’ हैं।

इस मामले में सानिया मिर्जा ने एनडीटीवी से कहा कि मेरा परिवार 1908 से हैदराबाद में है। मेरे परदादा भी हैदराबाद में रहते थे।

बीजेपी नेता ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि सानिया मिर्जा का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था, और वह बाद में हैदराबाद आकर रहने लगी थीं, और इसीलिए वह ‘स्थानीय’ नहीं मानी जा सकतीं। उन्होंने सानिया को ‘पाकिस्तान की बहू’ करार देते हुए कहा कि उसने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह किया है।

तेलंगाना विधानसभा में भी भाजपा नेता के. लक्ष्मण ने कहा कि 27-वर्षीय खिलाड़ी ने अलग तेलंगाना राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में कभी हिस्सा नहीं लिया। लक्ष्मण ने सरकार पर आरोप लगाया कि उसने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के आगामी चुनाव में अल्पसंख्यक समुदाय के वोटों पर नजर रखते हुए यह कदम उठाया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को सानिया मिर्जा को तेलंगाना का ब्रांड एम्बैसेडर नियुक्त करते हुए उन्हें एक करोड़ रुपये का अनुदान दिया था और उन्हें ‘हैदराबाद की बेटी’ कहा था।

Related posts

एयरलाइंस को एनजीटी की फटकार गंदगी फैलाई तो देना होगा जुर्माना

firstopinion

कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ मेजर समेत दो जवान शहीद

firstopinion

कश्मीर घाटी में पुलिस पार्टी पर हमला, थाना प्रभारी शहीद

firstopinion