National

हाईवेज से ज़्यादा किसानों के लिए करता हूँ काम- नितिन गडकरी

 

जेवर आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जेवर विधानसभा का दौरा किया। इस दौरान जेवर मे फरीदाबाद–नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मार्ग पर आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण मे शामिल हुए। उन्होंने किसानों व क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए एक पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि,यह अभियान हाईवेज के साथ-साथ जल, जंगल, जीव एवं जमीन को संरक्षण देने के संकल्प को दर्शाता है।

दिल्ली में प्रदूषण के कारण आम आदमी का जीवन हो रहा है कम

 नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के कारण आम आदमी का जीवन कम होता जा रहा है। जेवर के नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की पहली फ्लाइट्स के लिए मैं खुद हवाई ईंधन उपलब्ध कराउंगा। मैं खुद सीएनजी भी बनाता हूं तथा आने वाले समय में किसान भाई पराली को न जलाएं, क्योंकि इस पराली से सीएनजी बनती है, जिससे हम प्रदूषण को कहीं हद तक कम कर सकते हैं। हमारे पास पैसे की कोई कमी नहीं है। हमारे पास रोड़ मैप तैयार है। आज बजाज की मोटरसाइकिल भी सीएनजी से तैयार की जा चुकी है। आने वाले समय में प्रदूषण कम नहीं होगा तो यह हमारी आने वाली जेनरेशन के स्वस्थ्य के लिए ठीक नहीं है। अब वह दिन दूर नहीं है, जब पेट्रोल और डीजल की गाड़ी से इलेक्ट्रिक की गाड़ी सस्ते दामों में मिलेंगी। अगर इसी प्रकार से प्रदूषण बढ़ता रहेगा तो हमारी उम्र 10 साल कम हो जाएगी। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए। जल, जमीन, जानवर और जंगल के लिए हम सभी को कार्य करने पड़ेंगे

Related posts

शेयर बाज़ार में तेजी

firstopinion

तीन हज़ार का पास बनवाओ और साल भर करो यात्रा नहीं देना होगा कोई टोल टेक्स,15 अगस्त से लागू होगा नियम

First Opinion News

नोएडा पुलिस ने पकड़ा अत्याधुनिक टूल्स से लैस वाहन चोर गैंग कुछ सेकेंड्स में ही कर देते थे लग्ज़री कारों को गायब

firstopinion

Leave a Comment