NCR NEWS

सस्ते लोन के नाम पर लाखों की ठगे

CANTATदीपक चौधरी , नोएडा

दिल्ली से सटे नोएडा में कार लोन दिलाने के नाम पर एक कारोबारी को लाखों रुपये का चूना लग गया। आरोप है कि सेक्टर-49 पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की है। कारोबारी ने एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने पुलिस को मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-50 में मनीष सिसौदिया परिवार सहित रहते हैं। मनीष पेशे से कारोबारी हैं। पीड़ित के अनुसार 15 नंवबर को इनके पास संजय शर्मा नामक व्यक्ति का कॉल आया। उसने खुद को दिल्ली की एक निजी बैंक की शाखा में इग्जेक्युटिव बताया। संजय ने किफायती दर पर कार लोन दिलाने की बात कही। मनीष राजी हो गए। अगले दिन संजय मनीष के पास आया और उनसे आईडी और कुछ जरूरी कागजात लेकर चला गया। अगले दिन दिल्ली के ऑटोमोबाइल से अमित नामक अन्य व्यक्ति सेक्टर-50 में मनीष के पास पहुंचा और कहा कि कार एजेंसी की ओर से वह आपका एड्रेस प्रूफ लेने आया है।
18 नवंबर को फिर शिवेंद्र सिंह नामक एक अन्य व्यक्ति मनीष सिशौदिया के पास पहुंचा। शिवेंद्र ने कहा कि आपके बैंक एकाउंट में लोन ट्रांसफर होने से पहले बैंक खाते में सिक्युरिटी के तौर पर आपको 7 लाख 40 हजार रुपये जमा करने होंगे। यह धनराशि आपके खाते में सिक्युरिटी के तौर पर पड़ी रहेगी। इसके लिए मनीष ने शिवेंद्र को 3 लाख 20 हजार कैश और 4 लाख 20 हजार का चेक दे दिया था। 2 दिन बाद मनीष ने कार लेने के सिलसिले में संजय शर्मा से उसके फोन पर संपर्क किया तो वह बंद मिला। इसके बाद शिवेंद्र और अमित के सेलफोन पर संपर्क किया तो उनके फोन भी बंद मिले। मनीष ने बैंक की शाखा से संपर्क किया तो पता चला कि इन नामों का कोई वहां काम नहीं करता है।
खुद को ठगे जाने पर मनीष शिकायत पुलिस स्टेशन सेक्टर-49 में कराने गए, लेकिन पुलिस ने उनको टरका दिया। मनीष ने एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह से शिकायत की। एसएसपी ने इस मामले थाना सेक्टर-49 पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों का सुराग लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, सम्बंधित  थानाध्यक्ष जी पी  यादव का कहना है कि इस मामले में अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। शिकायत आने पर मामले की जांच कर अवश्य ही रिपोर्ट दर्ज की  जायेगी ।

Related posts

विधायक की अपील पर लोनी में मनाई गई इको फ्रेंडली बकरीद, केक काटकर दी गई कुर्बानी

First Opinion News

NCR:22 अक्टूबर से एनसीआर में होगा भवानी और शिवाजी के नाम का जयघोष।

First Opinion News

New Delhi:1 नवम्बर से दिल्ली में लागू होंगे वाहनों के प्रवेश प्रतिबंध।

First Opinion News