National

मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति

_Mukesh_Ambani
एजेंसी ,
भारत अरबपतियों की तादाद के लिहाज से विश्व में पांचवें स्थान पर है और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं जिनके पास 18 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति है. यह बात एक रिपार्ट में कही गई. चीन की अनुसंधान कंपनी हुरून की वैश्विक अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी 41वें स्थान पर रहे जिसमें सबसे ऊपर बिल गेट्स हैं. गेट्स के पास 68 अरब डालर की संपत्ति है.

इस सूची में जिन महत्वपूर्ण भारतीयों का नाम शामिल है उनमें लक्ष्मी एन मित्तल भी शामिल हैं जो 17 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ 49वें स्थान पर हैं. सन फार्मा के दिलीप सांघवी और विप्रो के अजीम प्रेमजी 13.5-13.5 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ 77वें स्थान पर हैं और टाटा सन्स के पलोंजी मिस्त्री 12 अरब डालर की संपत्ति के साथ 93वें स्थान पर हैं. एसपी हिंदुजा और परिवार भी 12 अरब डॉलर के साथ इस सूची में 93वें स्थान पर हैं.

वैश्विक अमीरों की सूची में गेट्स के बाद बर्कशायर हैथवे के वारन बफे का स्थान रहा जो 64 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रहे और 62 अरब डॉलर के साथ इंडिटेक्स के आमनसियो ओर्टेगा तीसरे स्थान पर हैं. इस सूची में चौथे स्थान पर कार्लोस स्लिम हेलू और उनके परिवार का स्थान रहा जिनके पास 60 अरब डॉलर की संपत्ति है जबकि ओरैकल के लैरी एलिसन 60 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर रहे. रिपोर्ट में कहा गया कि पिछले साल भारतीय रुपये में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 प्रतिशत की कमजोरी आई थी जिससे भारतीयों के लिए इस सूची में बेहतर स्थान प्राप्त करने में मुश्किल हुई.

 

Related posts

स्मृति ईरानी पर कुमार विश्वास का विवादस्पद बयान

firstopinion

पठानकोट सर्च ऑपरेशनः धमाके में लेफ्टिनेंट कर्नल निरंजन शहीद, डीआईजी बोले- दो और आतंकी छिपे हैं

firstopinion

जगदंबिका पाल और राजू श्रीवास्तव BJP में हुए शामिल

firstopinion