National

स्मृति ईरानी पर कुमार विश्वास का विवादस्पद बयान

smriti-irani2
नई दिल्ली, एजेंसी

अभिनय के क्षेत्र से राजनीति में आईं स्मृति ईरानी के अमेठी में भाजपा उम्मीदवार बनने के साथ ही उनके और आप प्रत्याशी कुमार विश्वास के बीच विश्वास की इस टिप्पणी को लेकर वाकयुद्ध छिड़ गया है कि किसी भी ईरानी या पाकिस्तानी से चुनाव क्षेत्र पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विश्वास ने कहा कि गांवों तक संदेश पहुंच गया है। अब चाहे ईरानी आये, पाकिस्तानी आये या इटालियन या अमेरिकी। लेकिन अमेठी ने पहले ही निर्णय कर लिया है। भाजपा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से स्मृति ईरानी को उतारने का कल फैसला किया था।

विश्वास ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस के बीच वाराणसी और अमेठी सीटों पर कोई सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भाजपा या तो अपना चेहरा छिपाने के लिए या अहमद (पटेल) अंकल के जरिये कोई गठजोड़ कर रही है कि आप हमें वाराणसी दे दीजिये, हम आपको अमेठी दे देंगे।

Related posts

मोदी को रोकने आजमगढ़ से भी लड़ेंगे मुलायम

firstopinion

MP-MLA से जुड़े केस में एक साल में हो फैसलाः सुप्रीम कोर्ट

firstopinion

राष्ट्रीय लोकदल का सदस्यता अभियान,एक करोड़ सदस्य जोड़ने का टारगेट

First Opinion News