National

मलेशियाई का दावा, लापता विमान हुआ हाईजैक

vietnam_flight

 

नई दिल्ली। एजेंसी,मलेशिया में पिछले एक हफ्ते से लापता मलेशियाई विमान के बारे में एक नया खुलासा हुआ है। खबरें आ रही हैं कि विमान को हाईजैक किया गया था। न्यूज एजेंसी एपी ने मलेशियाई सरकार के हवाले से ये दावा किया है। मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में अहम जानकारी देने वाले हैं।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक जांच में सामने आया है कि इस हाईजैकिंग में एक से ज्यादा लोग शामिल थे। इन सबके पास विमान उड़ाने का अनुभव था। और ये लोग लापता विमान में सवार थे दावे के मुताबिक इन लोगों ने विमान के अपहरण से पहले विमान में मौजूद संचार के सारे उपकरण बंद कर दिए। ताकि वो रडार की पहुंच से दूर रहें।

मलेशिया की सरकार के दावों के अलावा भी विमान की तलाश जारी है। 7 मार्च से लापता मलेशिया एयरलाइंस के विमान की तलाश में अब एजेंसियों की नजर अंडमान द्वीप समूह के आसपास के समंदर पर टिक गई है। विमान की खोज में अमेरिकी एजेंसी नासा भी शामिल हो चुका है। वहीं समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक मलेशिया के सैन्य रडारों ने आखिरी बार विमान को तब देखा था जब वो बंगाल की खाड़ी के ऊपर से होते हुए अंडमान द्वीप समूह की तरफ बढ़ रहा था। आशंका जताई जा रही है कि प्लेन को जानबूझकर इस ओर मोड़ा गया था।

गौरतलब है कि 9 दिन पहले ये मलेशियाई विमान अचानक लापता हो गया था और अभी तक इसकी कोई खबर नहीं मिली है। इस विमान में 5 भारतीय समेत 239 लोग सवार थे। लापता विमान के बारे में आ रही विरोधाभासी खबरों से यह रहस्य और गहरा गया है कि 239 लोगों को लेकर जा रहा बोइंग एमएच 370 विमान आखिर गया कहां। एक रिपोर्ट में बताया गया कि रडार से संपर्क टूटने के बाद विमान वापस लौटा और मलेशिया के उपर से गुजरा।

Related posts

कांग्रेस ने मुसलमानों को धोखा दिया : मोदी

firstopinion

20 -20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया रवाना

firstopinion

UP में 19 IAS अफसरों का तबादला 

First Opinion News