Entertainment

बदमाशों ने की श्रुति के घर में जबरन घुसने की कोशिश

 
shruti hasanमुंबई: मंगलवार सुबह ऐक्टर कमल हासन की बेटी श्रुति हासन का पीछा करते हुए एक व्यक्ति ने कथित रूप से उनके घर में जबरन घुसने की कोशिश की। हालांकि, श्रुति द्वारा समय से दरवाजा बंद कर देने की वजह से वह शख्स घर में घुस पाने में नाकाम रहा।

27 साल की इन ऐक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने बताया कि बांद्रा स्थित श्रुति के घर की सुबह साढ़े नौ बजे किसी ने घंटी बजाई, जिसके बाद श्रुति ने दरवाजा खोला। सूत्र ने बताया, व्यक्ति उनसे यह जानना चाहता था कि वह उसे पहचान क्यों नहीं रही हैं और उससे बात क्यों नहीं रह रहीं। इस पर श्रुति ने उससे कहा कि वह उसे नहीं जानतीं। लेकिन व्यक्ति ने उनके घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की। श्रुति ने तुरंत दरवाजा बंद कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति को कई बार श्रुति की फिल्मों के सेट पर भी देखा गया है। पुलिस के पास अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है

Related posts

इस सुपरहिट फिल्म का रीमेक बनाएंगे रोहित शेट्टी

firstopinion

मैं बॉलिवुड में डरी-सहमी लड़की के रूप में आई थी: प्रियंका चोपड़ा

firstopinion

अक्षय कुमार बने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के जिला महामंत्री

firstopinion