Politics

बढ़ता विवाद देख रामदेव ने कहा- बदलेंगे पुत्रजीवक दवा का नाम

download (7)नई दिल्ली। पुत्रजीवक दवा पर बढ़ता बवाल देख योग गुरु बाबा रामदेव ने पुत्रजीवक दवा का नाम बदलने का फैसला किया है। एक समाचार चैनल पर बातचीत के दौरान रामदेव ने कहा कि वह इस दवा के लिए सरकार से लाइसेंस लेंगे और नाम भी बदल देंगे। इससे पहले बाबा रामदेव ने दवा मामले पर संसद में हुए विवाद पर पलटवार करते हुए कहा कि संसद में झूठ बोलना अपराध है। उन्होंने कहा कि कुछ सांसदों को आयुर्वेद का ज्ञान नहीं है।

मोदी को निशाना बनाना गलत

रामदेव ने आरोप लगाया कि पुत्रजीवक दवा के नाम पर विपक्ष मेरे जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बना रहे हैं। जो कि किसी भी प्रकार से उचित नहीं है। विपक्ष इस दवा पर भ्रांति क्यों फैला रहा है।

पहले कहा था, नहीं बदलूंगा नाम

रामदेव ने पहले कहा कि वह दवा का नाम नहीं बदलेंगे। आज वह इस दवा का नाम बदलेंगे, कल किसी और दवा के नाम पर आपत्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुत्रजीवक दवा के पैकेट पर एक लाइन जुड़वा देंगे जिसमें लिखा होगा इसका पुत्र व पुत्री के होने का संबंध नहीं है। अब केवल बंधत्व के ऊपर फोकस रहेगा। पुत्रजीवक सिर्फ दवा का नाम है, बेटा-बेटी से इसका कोई लेना-देना नहीं, मैं हमेशा से महिलाओं का सम्मान करता हूं।

त्यागी माफी मांगे

रामदेव ने कहा कि बिना आयुर्वेद की जानकारी के राज्यसभा में सवाल उठाने वाले जदयू सांसद केसी त्यागी को माफी मांगनी चाहिए।

Related posts

दनकौर में कल बसपा की जनसभा, विधानसभा उम्मीदवार सतवीर नागर के नाम का हो सकता है,ऐलान

First Opinion News

नहीं मिलेगी मोदी को एसपीजी सुरक्षा

firstopinion

छोटा बच्चा और ‘अनुभवहीन’ देश नहीं चला सकते: रविशंकर

firstopinion