नोएडा पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह व सेन्ट्रल नोएडा जोन के सभी एसीपी एवं थाना प्रभारियों के साथ आगामी त्योहारों को लेकर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा हेतु गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में डीसीपी सेंट्रल नोएडा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, नियमित पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च करने तथा स्थानीय नागरिकों एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ समन्वय बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उनके द्वारा प्रतिदिन संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, होटल-गेस्ट हाउस एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों की नियमित जांच, सोशल मीडिया पर सतत निगरानी तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। रात्रि गश्त को प्रभावी बनाते हुए अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए ।
